शांतिपूर्ण माहौल में हुई बीसीईसीई की परीक्षा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय में शनिवार को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी 15 केंद्रों पर किसी भी प्रकार के कदाचार की सूचना नहीं मिली। चार पालियों में आयोजित परीक्षा में हजारों परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पहले तीन पालियों में उपस्थिति 6515, 6515, और 1881 रही।

शांतिपूर्ण माहौल में हुई बीसीईसीई की परीक्षा

बेगूसराय। जिले में शनिवार को शांतिपूर्ण माहोल में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) संपन्न हुई। किसी केंद्र से कदाचार के मामले में परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाये गये थे। यह चार पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में आवंटित 7962 में 6515 उपस्थित व 1177 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में आवंटित 7692 में 6515 उपस्थित व 1177 अनुपस्थित, तीसरी पाली में आवंटित 2207 में 1881 उपस्थित व 326 अनुपस्थित व चौथी पाली में आवंटित 6402 में 5434 उपस्थित व 968 अनुपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।