
मतगणना के लिए कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
लीड:::::::::: की ट्रेनिंग देते मास्टर ट्रेनर। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के तहत मतगणना का
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के तहत मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बीपी प्लस टू स्कूल बेगूसराय में मतगणना कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 838 मतगणना कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों ने मतगणना दिवस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, संचार प्रणाली एवं नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया।
सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर मतगणना केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। प्रत्येक कर्मी को अपनी भूमिका गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ निभानी चाहिए। ताकि मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मियों को व्यावहारिक जानकारी देने का उद्देश्य यह है कि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। बाजार समिति स्थित बज्रगृह की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी की तैनाती बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के मतदान के बाद बेगूसराय जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रों की पोल्ड ईवीएम को कृषि उत्पादन बाजार समिति बेगूसराय स्थित बज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। वहां 14 नवंबर 2025 को मतगणना होना है। मतगणना के मद्देनजर बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीएम की ओर से बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सघन जाँच के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कृषि उत्पादन बाजार समिति बेगूसराय परिसर में राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधि, विभिन्न अधिकारी तथा बाजार समिति में कार्यरत एजेंसियों एवं मजदूरों का लगातार आवागमन होता है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बज्रगृह में प्रवेश करने से पूर्व सभी अभ्यर्थियों, अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की सघन जांच की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में प्रवेश न कर सके। साथ ही, प्रत्येक पाली में दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। वे सम्पूर्ण परिसर की निगरानी करेंगे, जाँच व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे तथा सुरक्षा बलों के साथ समन्वय स्थापित कर वज्रगृह क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




