
चुनाव प्रचार में सरकारी कर्मचारी शामिल हुए तो होगी कार्रवाई
चुनाव को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य सचिव ने मतदान की तैयारी का लिया जायजा
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य सचिव बिहार की ओर से सोमवार को निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। एनआईसी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 6 नवम्बर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था। यह सुनिश्चित करना था कि सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों। साथ ही चुनावी प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्र प्रबंधन, प्रशिक्षण व्यवस्था, तकनीकी तैयारियां तथा मतगणना दिवस की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चुनावी प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में सरकारी कर्मचारियों के चुनाव प्रचार में शामिल होने की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी वाहनों में जीपीएस इंस्टॉलेशन की स्थिति, कानून-व्यवस्था, बल की तैनाती, हथियारों का समर्पण, सरकारी वाहनों एवं एम्बुलेंस की जांच, तथा मतदान से पूर्व के अंतिम 72 घंटों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मतदान दल कर्मी के ससमय मतदान केंद्र पर पहुंचने, मतदान केंद्र पर बैठने की उचित व्यवस्था, वेबकास्टिंग के लिए कैमरा इंस्टॉलेशन एवं टेस्ट रन की तैयारी समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से प्रमाण पत्र प्राप्त करने और महिला एवं पीडब्ल्यूडी(दिव्यांगजन) के लिउ मतदान केंद्रों की विशेष सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीविजिल एप के प्रचार पर दिया जोर प्रशिक्षण और सूचना प्रौद्योगिकी पहल के तहत सीविजिल एप के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण की व्यवस्था, पीआरओ एप पर सही वीटीआर एंट्री, ईवीएम हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण पर प्रशंसा पत्र और वोटर इन्फॉर्मेशनर स्लिप वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही मतगणना दिवस की तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि स्ट्रॉन्ग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे। मतपेटियों को मतगणना केंद्रों तक लाने वाले मार्गों की सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मतगणना हॉल में समुचित व्यवस्था रहे। माइक्रो ऑब्जर्वरों की तैनाती और वीवीपैट पेपर स्लिप के सत्यापन की तैयारी समय पर पूरी हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


