Begusarai News: बिहार राज्य एम्बुलेंस कामगार यूनियन ने कर्मचारियों के शोषण पर जताया रोष
Begusarai News: 8 घंटे से अधिक काम लेने के बाद 102 एम्बुलेंस को पूरे जिले में खड़ा कर दिया जाएगा

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य एंबुलेंस कामगार यूनियन(सीटू) की बैठक कपस्या चौक स्थित रणदिवे भवन में रविवार को हुई। अध्यक्षता सीटू के जिला महासचिव अंजनी कुमार सिंह ने की। इसमें जिले के सभी अस्पताल के चालक एवं टेक्नीशियन उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा पीएचसी के चालक दिवंगत सोनू कुमार की ऑन ड्यूटी आकस्मिक मौत पर श्रद्धांजलि दी गई।
मुआवजे की मांग
संचालक 102 एम्बुलेंस के एजेंसी से यह मांग की गई कि मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा मिले। अंजनी कुमार सिंह ने कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की। कर्मचारियों से 8 घंटे काम लेने की मांग की गई। कहा कि 8 घंटे से अधिक काम लेने के बाद 102 एंबुलेंस को पूरे जिले में खड़ा कर दिया जाएगा। सिविल सर्जन से मांग की गई कि सभी 102 एंबुलेंस चालक एवं टेक्नीशियन की उपस्थिति अस्पताल में एक रजिस्टर बनाकर दर्ज हो। इसी आधार पर उनका भुगतान हो।
कर्मचारियों की चिंताएं
पूर्व जिला सचिव गोपाल कुमार ने कहा कि हाजिरी को देख लें। यदि क्लस्टर लीडर देखने नहीं देते हैं तो विरोध किया जाएगा। हरेराम राय ने कहा कि मानसिक प्रताड़ना को बंद नहीं किया गया तो ण किए प्रताड़ित किया गया तो हम लोग कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं। सुभाष कुमार सिंह ने कर्मचारियों को एक जगह से दूसरे जगह स्थानांतरण के नाम पर उगाही पर रोष जताया। मौके पर रामानंद कुमार, राजू कुमार राय, पंकज कुमार, सुभाष सिंह, रामानंद कुमार, रंजन कुमार, नंदन कुमार, मुकेश सिंह, राहुल कुमार, हरे राम राय, कैलाश मेहता, सुबोध राय, संतोष कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार, मुकेश कुमार झा, बिट्टू कुमार, दीपक कुमार आदि थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


