ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबड़े बस स्टैंड की बंदोबस्ती 86 लाख में

बड़े बस स्टैंड की बंदोबस्ती 86 लाख में

बेगूसराय। निज संवाददाता ई है। शनिवार की रात 12 बजे से 31 मार्च 2021 तक के लिए यह बंदोबस्ती बागवाड़ा निवासी नीलेश कुमार सिंह...

बड़े बस स्टैंड की बंदोबस्ती 86 लाख में
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 04 Jul 2020 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

आखिरकार बड़े बस स्टैंड की बंदोबस्ती शनिवार को हो गयी। यह बंदोबस्ती नौ महीने के लिए 86 लाख 58 हजार 551 रुपये के लिए की गई है। शनिवार की रात 12 बजे से 31 मार्च 2021 तक के लिए यह बंदोबस्ती बागवाड़ा निवासी नीलेश कुमार सिंह को दी गयी है। डाक में दो व्यक्तियों ने ही भाग लिया। दूसरे व्यक्ति मंजेश कुमार थे। लेकिन बंदोबस्ती नीलेश सिंह को ही मिली। शनिवार को कारगिल विजय भवन में यह बंदोबस्ती की गई। मौके पर नगर आयुक्त अब्दुल हमीद, उपनगर आयुक्त अरुण कुमार, विपिन कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें