ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायसाइकिल रैली निकाल पर्यावरण व तेल संरक्षण का दिया संदेश

साइकिल रैली निकाल पर्यावरण व तेल संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण व तेल संरक्षण को लेकर रविवार को स्कूली बच्चों ने साइकिल रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से पर्यावरण की रक्षा व तेल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए...

साइकिल रैली निकाल पर्यावरण व तेल संरक्षण का दिया संदेश
बेगूसराय | नगर प्रतिनिधिMon, 21 Jan 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

पर्यावरण व तेल संरक्षण को लेकर रविवार को स्कूली बच्चों ने साइकिल रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से पर्यावरण की रक्षा व तेल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किया गया था। रैली में अच्छी खासी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। गांधी स्टेडियम से रैली निकाल बच्चे शहर के मेन रोड, पटेल चौक आदि मार्ग होते हुए शहर का भ्रमण किया। इससे पहले मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद रजनीश कुमार, एसके महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्वप्ना चौधरी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक वरुण कुमार आदि ने पर्यावरण व तेल संरक्षण का संकल्प लोगों को दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण व तेल संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम आम जीवन में आवागमन के लिए साइकिल का उपयोग करें। साइकिल चलाने से स्वास्थ भी बढ़िया रहता है। यही नहीं पर्यावरण को भी बहुत लाभ पहुंचता है। जिस तरह से प्रदूषण का स्तर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं किया गया तो आने वाले समय में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। कहा प्रदूषण के कारण दिनोंदिन धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन हो रहा है। आओ साइकिल चलाएं स्लोगन के साथ सैकड़ों बच्चें रैली में शामिल होकर लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति  जागरूक किया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें