ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायआजीवन राजनीति के शिखर पर झंडा बुलंद करते रहे भोला सिंह: श्रीनारायण यादव

आजीवन राजनीति के शिखर पर झंडा बुलंद करते रहे भोला सिंह: श्रीनारायण यादव

सांसद भोला सिंह आजीवन राजनीति के शिखर पर अपना झंडा बुलंद करते हुए अपने शरीर का त्याग किया। बेगूसराय ने एक वीर राजनीतिक योद्धा को खो दिया। ये बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री साहेबपुरकमाल विधायक...

आजीवन राजनीति के शिखर पर झंडा बुलंद करते रहे भोला सिंह: श्रीनारायण यादव
बेगूसराय। नगर प्रतिनिधिSun, 21 Oct 2018 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद भोला सिंह आजीवन राजनीति के शिखर पर अपना झंडा बुलंद करते हुए अपने शरीर का त्याग किया। बेगूसराय ने एक वीर राजनीतिक योद्धा को खो दिया। ये बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री साहेबपुरकमाल विधायक श्रीनारायण यादव ने रविवार को सांसद भोला सिंह के निधन पर गांधी स्टेडियम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं।

राजद नेता सतानंद संबुद्ध ने कहा जिले ने अपने ओजस्वी नेता को खो दिया। राजद जिलाध्यक्ष अशोक यादव  ने कहा कि हर समय लोगों की मदद करने वाला नेता को हमने खो दिया। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि इस धरा ने अपने कोहिनूर को खो दिया। उनके विचार को लेकर आम जनता के बीच जाएंगे। यही जयमंगला पुत्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिवजी महतो आदि राजन कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

इधर, भाजयुमो कार्यकर्ता गौरव भारद्वाज ने कहा कि बेबस, लाचार, निरीह लोगों के लिए आवाज बुलंद करने वाला हमेशा के लिए चिर निंद्रा में सो गया। सांसद भोला बाबू के निधन से हजारों लोगों आज गमगीन हैं। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण पाठक, सचिव राजाराम पोद्दार, अरुण सिंह, उमेश सिंह, अभय कुमार, अनिल सिंह आदि पूर्व सैनिकों ने दिवंगत सांसद को अंतिम विदाई दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें