Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBhagwat Katha Organized by Shivdham Seva Samiti in Kumhi Cheriyabarirpur
कथा सुनने से संवरता है जीवन: स्वामी नवराज प्रपात्र

कथा सुनने से संवरता है जीवन: स्वामी नवराज प्रपात्र

संक्षेप:

कुम्भी में शिवधाम सेवा समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया। संत स्वामी नवराज प्रपात्र जी ने कथा का शुभारंभ किया और जीवन में कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा सुनने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आए। यह कथा एक फरवरी तक चलेगी।

Jan 27, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुम्भी में शिवधाम सेवा समिति की ओर से सोमवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान संत स्वामी नवराज प्रपात्र जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंम किया। व्यास पीठ से उन्होंने कहा कि कथा सुनने व समझने के बाद जीवन बदलने-संवरने लगता है। कथा सुनकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। तभी कथा सार्थक होगी। उन्होंने सनातन धर्म पर प्रकाश डाला और विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा जरूरी है। इसलिए गौ सेवा करना चाहिए। इससे पहले कुम्भी गांव में सोमवार की सुबह कलश यात्रा भी निकाली गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोजन समिति के अध्यक्ष राम सरोवर चौधरी ने बताया कि यह कथा एक फ़रवरी तक चलेगी। आयोजन समिति ने बताया कि हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भी अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। भागवत कथा सुनने के लिए पहले दिन दूरदराज से बहुत श्रद्धालु कुम्भी पहुंचे। इस दौरान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, झारखण्ड के पथ निर्माण मंत्री संजय सिंह, राजद के सुशील कुमार कुशवाहा, अखिल असम कलवार समाज के अध्यक्ष शिवाजी जायसवाल, मुज़फ्फरपुर के समाजसेवी उमाशंकर जायसवाल, विजय कुमार, रितेश, मुंबई मलाड के आरएसएस अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला, जयप्रकाश जायसवाल व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।