ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेखौफ अपरधी ने युवक को गोली मार किया घायल, गिरफ्तार

बेखौफ अपरधी ने युवक को गोली मार किया घायल, गिरफ्तार

बेखौफ बदमाश ने रविवार की रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना राजोपुर गांव के पछियारी टोला के समीप की है। घायल की पहचान नीमा चांदपुरा निवासी पवन साह के 21 वर्षीय पुत्र बमबम कुमार...

बेखौफ अपरधी ने युवक को गोली मार किया घायल, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 14 Oct 2019 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बेखौफ बदमाश ने रविवार की रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना राजोपुर गांव के पछियारी टोला के समीप की है। घायल की पहचान नीमा चांदपुरा निवासी पवन साह के 21 वर्षीय पुत्र बमबम कुमार के रूप में हुई। गोली उसके पेट में लगी है। घायल युवक का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसर बमबम ठेला पर नाश्ते की दुकान चलाता है। बदमाश ने नाश्ता लेकर पैसे देने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर बमबम को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। छापेमारी कर घटना में शामिल बदमाश राजोपुर गांव निवासी खखर पासवान के पुत्र सुधीर पासवान को एक देशी कट्टा व एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में हत्या के प्रयास, वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट एवं राजोपुर में पुलिस कैंप पर हमला करने सहित कई मामले का आरोपित है। वह जेल भी जा चुका है। घटना के संबंध में बताया गया कि घायल युवक निहायत ही गरीब है। स्थानीय लोगों की माने तो गोली मारने का आरोपित बदमाश क्षेत्र में अक्सर लोगों के साथ मारपीट करने, डराने धमकाने का काम करता रहता है। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें