Begusarai News: आरओबी के नीचे नहीं हटाया गया अतिक्रमण, चोरी की बिजली से रोशन हो रही झोपरियां

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: नगर निगम हर माह बिजली बिल पर खर्च कर रहा साढ़े छह लाख रुपये... अस्थायी घर बनाकर लोग रह रहे हैं। आरोप है कि इन झोपरियों व अस्थायी घरों में नगर निगम की बिजली का अवैध तरी

Begusarai News: आरओबी के नीचे नहीं हटाया गया अतिक्रमण, चोरी की बिजली से रोशन हो रही झोपरियां

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर रेलवे गुमटी से फलमंडी तक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे वर्तमान में भी अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा है। यहां अवैध रूप से झोपड़ियां और अस्थायी घर बनाकर लोग रह रहे हैं। आरोप है कि इन झोपरियों व अस्थायी घरों में नगर निगम की बिजली का अवैध तरीके से प्रयोग हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन झोपरियों में टीवी समेत अन्य बिजली के उपकरण भी लगे हुए साफ दिखे रहे हैं। जबकि शहर को रौशन करने के लिए नगर निगम का बिजली बिल के मद में हर साल करीब 78 लाख रुपये खर्च हो रहा है।

दूसरी ओर आरओबी के नीचे कथित तौर पर अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आ रहा है। इससे निगम की बिजली व्यवस्था से लेकर राजस्व को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। पूर्व डीएम तुषार सिंगला के समय लोहियानगर गुमटी के समीप अवैध झोपरपट्टी से लेकर आरओबी के नीचे, रेलवे लाइन के उत्तर लोहियानगर मोहल्ला की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन तब लोहियानगर गुमटी से लेकर फलमंडी तक आरओबी के नीचे अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका। आरओबी के नीचे अतिक्रमण का दायरा बढ़ने के बावजूद जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं दिखने की बात कही जा रही है। सार्वजनिक जगह पर कब्जा और बिजली के कथित अवैध इस्तेमाल से संबंधित मामले में जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता समीर चौहानर,आईआईपी के जिलाध्यक्ष विनोद तांती ने जिला व निगम प्रशासन से मामले की जांच कर अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही, यदि कोई बिजली का अवैध रूप से उपयोग करते हुए पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखने वाली बात है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग इस मामले में आगे की क्या कार्रवाई करती है। कहते हैं अधिकारी डीएम के निर्देश पर लोहियानगर गुमटी के समीप अवैध रूप से बसी झोपड़पट्टी, आरओबी के नीचे, एनएच-31 जेल गेट से बस स्टैंड तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था। अतिक्रमणमुक्त जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए निगम प्रशासन बार-बार अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। यदि अतिक्रमण अभियान के दौरान लोहियानगर गुमटी से फलमंडी के बीच आरओबी के नीचे अतिक्रमण नहीं हटाया गया व कथित रूप से बिजली चोरी कर रहा है तो जल्द ही एक टीम बनाकर आरओबी के नीचे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। साथ ही जांच में बिजली चोरी करने का मामला पाया गया तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। सोमेश बहादुर माथुर, नगर आयुक्त रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦लोहियानगर रेलवे गुमटी से फलमंडी तक आरओबी के नीचे क्या मामला सामने आया है?−
आरओबी के नीचे अतिक्रमण और नगर निगम की बिजली के कथित अवैध इस्तेमाल का मामला सामने आया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: आरओबी के नीचे नहीं हटाया गया अतिक्रमण, चोरी की बिजली से रोशन हो रही झोपरियां