Begusarai Panchayat Leaders Demand Formation of Begusarai Division प्रमंडल बनाने के लिए सरपंच तेज करेंगे संघर्ष , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai Panchayat Leaders Demand Formation of Begusarai Division

प्रमंडल बनाने के लिए सरपंच तेज करेंगे संघर्ष

शहर के मुंगेरीगंज में बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए सरपंचों की हुई बैठक,दिया समर्थन... बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के मुंगेरीगंज में बुधवार को जिला के सरपंचों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 10 Sep 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
प्रमंडल बनाने के लिए सरपंच तेज करेंगे संघर्ष

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के मुंगेरीगंज में बुधवार को जिला के सरपंचों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्य पार्षद आलोक अग्रवाल ने की। इसमें शामिल सरपंचों ने एक स्वर से कहा कि मेरा वोट बेगूसराय प्रमंडल के लिए होगा। जो बेगूसराय प्रमंडल के लिए संघर्ष करेंगे वो जनता का वोट पाएंगे। सबों ने मुख्यमंत्री से विधानसभा चुनाव के पूर्व बेगूसराय प्रमंडल बनाने की घोषणा करने की मांग की। सभी सरपंचों ने निर्णय लिया कि अब अपनी- अपनी पंचायत में बैठक कर आमलोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही बेगूसराय प्रमंडल बनाने के लिये संघर्ष तेज करने का संकल्प दिलाएंगे। बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप सिन्हा ने सभी सरपंचों को स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय प्रमंडल नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय, हवाई उड़ान, मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, पर्यटन का विकास, लाखों युवा- युवतियों का रोजगार रुका हुआ है। पंच-सरपंच संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने तक अब लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर प्रमुख सुरेश प्रसाद सिंह सिहमा, रसलपुर सरपंच रामसागर सहल, लखनपुर के नरेश रजक, चंदौर के खुर्शीद आलम, रानी तीन के सरोज राय, मटिहानी के रामनाथ पासवान, जिनेदपुर के अरुण सिंह, धबौली के शंभू राय, बहदरपुर के रामानंदन पासवान,कैथ के कमल किशोर पोद्दार समेत कई सरपंचों के अलावा जयराम दास, प्रेम कुमार मांगोतिया, इंद्रजीत राय, राजेश कुमार सिन्हा, सुशील कुमार राय आदि ने अपने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।