Begusarai News: मुख्य पार्षद ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
Begusarai News: बेगूसराय की मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र सौंपी है, जिसमें नगर निगम क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। उन्होंने जलजमाव, ट्रैफिक जाम और कर्मियों के नियमितीकरण के मुद्दों का उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्यवाही कराने की अपील की है।

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम की मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र सौंप कर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न आधारभूत समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2011 में गठित नगर निगम की आबादी करीब साढ़े तीन लाख है लेकिन तेजी से बढ़ती जरूरतों के अनुरूप कई विकास कार्य अब भी लंबित हैं। इन समस्याओं के समाधान से बेगूसराय को बेहतर शहरों की श्रेणी में लाया जा सकता है।
कैसी समस्याएं हैं?
मुख्य पार्षद ने पत्र में कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना-2 के तहत तैयार लगभग 402.41 करोड़ रुपये की स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना की स्वीकृति जल्द दी जाए। इसके अलावा ट्रैफिक चौक से काली स्थान चौक, जेके चौक और हेमरा चौक तक लगातार लगने वाले जाम से निजात के लिए एलिवेटेड सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। पत्र में शहर के प्रमुख चौकों पर भीड़ कम करने के लिए ज्योमेट्रिक सुधार एवं राउंडअअबाउट निर्माण, जिले में रिंग रोड के निर्माण तथा नगर निगम में वर्षों से कार्यरत दैनिक पारिश्रमिक एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और समायोजन की मांग भी उठाई गई है।
मुख्यमंत्री से अपील
मुख्य पार्षद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इन सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि नगर निगम का बेहतर विकास हो सके।
जीवन व्यवस्थित करने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


