ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय : साहेबपुरकमाल में आग से दादी-पोता जिंदा जले, मचा कोहराम

बेगूसराय : साहेबपुरकमाल में आग से दादी-पोता जिंदा जले, मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल गांव में मंगलवार की रात सुरेश यादव के खपरैल घर में भीषण आग लगने से दादी-पोता जिंदा जल गये। साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। मृतकों में सुरेश यादव की 55 वर्षीया पत्नी...

बेगूसराय : साहेबपुरकमाल में आग से दादी-पोता जिंदा जले, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 12 Feb 2020 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल गांव में मंगलवार की रात सुरेश यादव के खपरैल घर में भीषण आग लगने से दादी-पोता जिंदा जल गये। साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। मृतकों में सुरेश यादव की 55 वर्षीया पत्नी माला देवी व तीन वर्षीय पोता विष्णु कुमार शामिल हैं। वहीं, जख्मियों में सुरेश यादव का पुत्र 25 वर्षीय लालू यादव, लालू की पत्नी गुंजन देवी व 10 माह की पुत्री सीमा कुमारी है। तीनों जख्मियों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक घटना करीब साढ़े नौ व दस बजे के बीच रात की है। उस समय पीड़ित परिवार के सारे लोग गहरी नींद में सोये थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक ही परिवार के जिंदा जलने से दो की मौत व तीन के झुलसने से जख्मी होने की खबर जिले में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

पीड़ित परिजनों के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ साहसी युवकों ने घर की दीवार तोड़ कर अंदर में फंसे लालू, उसकी पत्नी व पुत्री को बाहर निकालकर जान बचायी। यदि युवकों ने जांबाजी नहीं दिखाते तो तीनों भी जिंदा जल गये होते। जख्मी लालू ने बताया कि रात के करीब साढ़े नौ बजे अचानक बीच आंगन में घर के मुख्य दरवाजे के पास आग की तेज लपटें है। देखा कि घर धू-धूकर जल रहा है।

जान बचाने के लिए वह जोर से हल्ला कर लोगों को मदद के लिए बुलाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जमा हुए ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में अधिक समय लग गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो लोग जिंदा जल चुके थे। सीओ जयकृष्ण प्रसाद ने कहा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें