
दिनकर, बलिया व बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम विजयी
फोटो नं.07,गांधी स्टेडियम में विजेता टीम बलिया को मेन ऑफ द मैच प्रदान करते जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार व मृत्युंजय कुमार वीरेश।
बेगूसराय, हमारे संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को तीन अलग-अलग मैदान पर मुकाबले खेले गए। इसमें शहर के गांधी स्टेडियम में बछवाड़ा क्रिकेट क्लब बनाम बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में बलिया क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 27 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से ज्ञानोदय ने 42 व हर्ष ने 18 रन का योगदान दिया।
वहीं, बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से यशवंत ने तीन, प्रियांशु, मुन्ना व अमित राधे ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बलिया क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 13 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 42 व प्रियांशु ने 23 रन बनाए। वहीं, बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सिराज ने तीन व हर्ष ने दो विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड खेल के प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह व सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। दूसरा मैच फर्टिलाइजर के मैदान पर दिनकर क्रिकेट क्लब बनाम बरौनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें दिनकर क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर का मुकाबले में 25 ओवर में 92 रन बनाए ऑल आउट हो गई। इसमें बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सौरव ने 35 व सरवन ने 9 रनों का योगदान दिया। वहीं, दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राम विनीत शरण ने तीन, चन्दन गिरी, आदित्य व राम संजय पोद्दार ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 17वें ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसमें शिवम ने नाबाद 52 गेंद में 71 रन व रोहित ने 16 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, तीसरा मुकाबला ग्रीन पार्क उलाव में बेगूसराय क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 39वें ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 63 रन व ऋषिकेश ने 34 रन बनाए। वहीं, बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राम सुमित ने तीन व सत्यम ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 34वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से जयंत ने 66 व सिद्धार्थ ने 36 रन बनाए। मौके पर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर के रूप में विश्वजीत कुमार, टी हुसैन, बबली, अबू बकर, रामकुमार, पल्लव कुमार उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




