Begusarai News: मांगों के समर्थन में जिला पार्षद मनमोहन महतो बैठे अनशन पर

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: जिला परिषद की बैठक में स्वीकृति लिए बिना ही प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर राशि आवंटित करने का आरोप

Begusarai News: मांगों के समर्थन में जिला पार्षद मनमोहन महतो बैठे अनशन पर

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मांगों के समर्थन में जिला पार्षद मनमोहन महतो सोमवार को जिला परिषद कार्यालय के समक्ष बेमियादी अनशन पर बैठ गये। गौरतलब है कि जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में जिला पार्षदों का धरना जारी है। लेकिन, मांगों के प्रति संवेदनहीनता बरतने व कोई पहल नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए मनमोहन महतो ने अनशन शुरू कर दिया।

अनशन का कारण

मनमोहन महतो ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की योजनाओं में जिला परिषद की बैठक में स्वीकृति लिए बिना ही प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर राशि आवंटित कर दी गई। वहीं कई योजनाओं की जानकारी तक संबंधित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्यों को नहीं दी गई। कहा कि जिन योजनाओं को जिला परिषद की बैठक में अनुमोदन नहीं मिला, उनकी प्रशासनिक स्वीकृति और आवंटन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही यह भी जांच कराई जाए कि किन-किन योजनाओं को किस आधार पर स्वीकृत और क्रियान्वित किया गया तथा डीपीडीपी के प्रावधानों का पालन हुआ या नहीं। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि कई योजनाएं निर्वाचित प्रतिनिधियों के क्षेत्र से बाहर स्वीकृत कर दी गईं, जिससे जनप्रतिनिधियों की भूमिका कमजोर हुई। उन्होंने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की सभी विवादित योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा जांच पूरी होने तक संबंधित योजनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर जिला पार्षद अमित कुमार देव, किरण कुमारी, नीतीश कुमार मौजूद थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनमोहन महतो ने किस कारण से अनशन शुरू किया?
मनमोहन महतो ने मांगों के प्रति संवेदनहीनता और प्रशासनिक स्वीकृति के बिना योजनाओं के आवंटन के कारण अनशन शुरू किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: मांगों के समर्थन में जिला पार्षद मनमोहन महतो बैठे अनशन पर