जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर: 14, श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी।

जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को किया गया। उदघाटन समारोह में बेगूसराय जिला के खेल अधिकारी बिट्टू सिंह, सदर बीडीओ रवि कुमार, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। यह टूर्नामेंट अंडर 13 अंडर 15 अंडर 17 अंडर 19 एवं ओपन कैटेगरी के लड़के एवं लड़कियों के लिए आयोजित किया गया है। मैच रेफरी संजय कुमार सिंह हैं। प्रतियोगिता के दौरान अक्षत भारती ने अंदर 13 वर्ग में रौनक मंगोटिया को, आरव अग्रवाल ने उदित जैन को, अंडर 15 बर्ग में मृणाल सिंह ने वायन श्रीवास्तव को, गर्लस अंडर 15 मे जयंती ने सिद्धि को हराया।

दूसरे मिक्स डबल्स में भारत राजन और उनकी जोड़ी ने आयुष और आहाना अलोक क़े जोड़ी को हराया। अंडर 15 वर्ष में सेमीफाइनल मुकाबले में मृणाल सिंह और आदर्श ने सक्षम सिंह और अथर्वराज को, सिंगल्स में अशोक कुमार ने कौस्तुभ कुंज को हराया। अंडर 17 डबल्स के सेमीफाइनल में सौरव और आयुष्मान ने मृणाल सिंह और अर्पित को हराया। अंडर 13 कैटेगरी में मृणाल सिंह फाइनल में प्रवेश पाने में सफल रहे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।