Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai Continues Anti-Encroachment Drive Over Two Dozen Shanties Demolished
अतिक्रमण मामले में झोपड़ी व दुकानों पर चला बुलडोजर

अतिक्रमण मामले में झोपड़ी व दुकानों पर चला बुलडोजर

संक्षेप:

लीड पेज 4:::::::::छठे दिन भी अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन से मची रही अफरातफरी झोपड़पट्टी से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान का कारवां पहुंचा लोहियानगर आरओबी से पनहास की ओर फोटो-5, नगर निगम के वार्ड-28...

Dec 07, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान छठे दिन भी जारी रहा। शहर के लोहियानगर रेलवे गुमटी से पश्चिम टेम्पो स्टैंड से वीर कुंवर सिंह चौक तक जाने वाली सड़क किनारे के समीप दो दर्जन से अधिक झोपड़ी व दुकानों को हटाया गया। बुलडोजर एक्शन से अफरा-तफरी मची रही। रविवार को छुट्टी के दिन पूर्वाहन करीब 11 बजे दिन से शुरू हुआ यह अभियान चार बजे शाम तक जारी रहा, जिसमें 25 से अधिक झुग्गी व झोपड़ियों और अवैध रूप से बनी दुकानों को ध्वस्त किया गया। आयुर्वेदिक कॉलेज ठीक सामने सड़क किनारे एक दर्जन दुकानें लगी थी जिसे हटाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टेम्पो स्टैंड से आयुर्वेदिक कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क किनारे बनाये गये नाले पर से भी अतिक्रमण हटाया गया। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने बताया कि यह इलाका अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा था। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद लोग खुद से हटने को तैयार नहीं हो रहे थे। उसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। छुट्टी के भी दिन अतिक्रमण अभियान चलाने का साफ उदेश्य है कि अतिक्रमण को ले जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। जहां अतिक्रमण हटाये गये वहां पूरी टीम लगी रहेगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। कुछ लोग प्रशासन के इस कदम के समर्थन में नजर आए।