Begusarai News: विद्यार्थी सहयोग शिविर कल, निर्देश जारी
Begusarai News: बेगूसराय में सभी डिग्री महाविद्यालयों के छात्रों के लिए 25 अगस्त को विधार्थी सहयोग कैंप का आयोजन किया जाएगा। डीईओ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों का रजिस्ट्रेशन उसी समय उनकी आवेदन के आधार पर किया जाएगा, जिसमें ओटीपी और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर वाला आईकार्ड अनिवार्य होगा।

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सभी डिग्री महाविद्यालयों में 25 अगस्त को विधार्थी सहयोग के लिए डीईओ की ओर से दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। कैंप का आयोजन संबंधित अपने अपने महाविद्यालय के एक खाली हाल में कुर्सी-टेबल लगाकर करेंगे। प्रत्येक महाविद्यालय के कम्प्यूटर एवं प्रिंटर के साथ कम्प्यूटर जानकार रहेंगे। शिकायतकर्ता बच्चों से आवेदन प्राप्त कर विधार्थी सहयोग पोर्टल पर उसी समय रजिस्ट्रेशन करेंगे। रजिस्ट्रेशन के समय छात्र-छात्राओं के अथवा अभिभावक के मोबाइल पर ओटीपी जायेगा। उसी ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। छात्र-छात्राओं के पास प्रिंसिपल के हस्ताक्षर से बना आईकार्ड अनिवार्य रूप से बना होना अतिआवश्यक होगा।
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रुप से सोमवार तक करना सुनिश्चित करेंगे। डीईओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सभी वार्डेन को भी निर्देश जारी किया है।


