स्नातक सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से होगी शुरू

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी ... विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषयवार ग्रुप बनाकर परीक्षा की तिथि निर्धारित की है। विश्वविद्यालय के...

स्नातक सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से होगी शुरू

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्नातक सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 18 मई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषयवार ग्रुप बनाकर परीक्षा की तिथि निर्धारित की है। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

मेजर विषयों के ग्रुप

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मेजर विषयों के लिए बनाए गए ग्रुप-ए में इतिहास, संगीत, नाटक कला, फारसी, समाजशास्त्र और उर्दू विषय शामिल हैं। ग्रुप-बी में राजनीति शास्त्र, भौतिकी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, लेखांकन, मार्केटिंग, एचआरएम और रसायन शास्त्र को रखा गया है। ग्रुप-सी में मनोविज्ञान, रुरल इकोनोमिक्स, जंतु विज्ञान, दर्शन, अंग्रेजी, गणित, एआईएच व मैथिली जबकि ग्रुप-डी में भूगोल, गृह विज्ञान, हिंदी, एंथ्रोपोलॉजी व एलएसडब्ल्यू को रखा गया है।

परीक्षा तिथियाँ

मेजर विषयों की परीक्षा तिथि 18 मई को ग्रुप-ए के पेपर-8 तथा ग्रुप-बी के पेपर-8, 19 मई को ग्रुप-सी के पेपर-8 और ग्रुप-डी के पेपर-8 की परीक्षा आयोजित होगी। 20 मई को ग्रुप-ए के पेपर-9 और ग्रुप-बी के पेपर-9 की परीक्षा जबकि 21 मई को ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पेपर-9 की परीक्षा होगी। माइनर विषयों के ग्रुप माइनर विषयों के लिए भी चार ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप-ए में इतिहास, एआईएच एंड कल्चर, मानवशास्त्र, एलएसडब्ल्यू, फारसी और अर्थशास्त्र शामिल हैं। ग्रुप-बी में राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, मैथिली, गृह विज्ञान और गणित को रखा गया है। ग्रुप-सी में भूगोल, हिंदी, रसायन शास्त्र, जूलॉजी, संगीत और नाटक कला तथा अर्थशास्त्र को शामिल किया गया है। ग्रुप-डी में मनोविज्ञान, भौतिकी, दर्शनशास्त्र, कॉमर्स, अंग्रेजी और बॉटनी विषय रखे गए हैं।

माइनर विषयों की परीक्षा तिथियाँ

माइनर विषयों की परीक्षा तिथि 22 मई को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पेपर-5 की परीक्षा, 23 मई को ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पेपर-5 की परीक्षा, 25 मई को ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी के पेपर-6 की परीक्षा जबकि 26 मई को ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पेपर-6 की परीक्षा ली जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित कॉलेजों को परीक्षा की तैयारी समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

परीक्षा केंद्र

जिले में बनाये गये परीक्षा केंद्र बेगूसराय में सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जीडी कॉलेज में एपीएसएम कॉलेज बरौनी व आरबीएस कॉलेज तेाय, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरबीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में एसकेएम कॉलेज बेगूसराय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज, एसकेएम कॉलेज बेगूसराय में आरसीएस कॉलेज मंझौल व एमआरजेडी कॉलेज में जीडी कॉलेज बेगूसराय का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

सामान्य प्रश्न

परीक्षा कब शुरू होगी?
परीक्षा 18 मई से शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।