ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायआईवीएफ तकनीक से गाय का प्रजनन शुरू करने वाला पहला जिला बना बेगूसराय

आईवीएफ तकनीक से गाय का प्रजनन शुरू करने वाला पहला जिला बना बेगूसराय

पेज चार बॉटम...दूध का उत्पादन बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि आईवीएफ तकनीक से सूबे में पहली दफा गाय की प्रजनन प्रक्रिया की...

आईवीएफ तकनीक से  गाय का प्रजनन शुरू करने वाला पहला जिला बना बेगूसराय
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 27 Sep 2020 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

आईवीएफ तकनीक से सूबे में पहली दफा गाय की प्रजनन प्रक्रिया की शुरुआत भगवानपुर प्रखंड की जोकिया पंचायत में शुरू हुआ। यह देश में किसी सहकारी संस्था की ओर से पहला मामला है। इस तकनीक से गायें सिर्फ बछिया पैदा करेगी। यही नहीं वह बछिया चालीस लीटर तक दूध पैदा करेगी। वर्तमान में जिले में पंद्रह से बीस लीटर ही अधिकतम दूध कोई गाय देती है। अगले पांच साल में बेगूसराय जिले में दूध का उत्पादन दो से तीन गुना बढ़ जाएगा। वर्तमान में जिले में 14 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। ये बातें स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। वे रविवार को पावर हाउस चौक के पास एक कार्यकर्ता के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाय के अंडाणु को बेचकर एक किसान साल में डेढ़ लाख से दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए गंभीरतापूर्वक काम किया जा रहा है। गोबर से कंपोस्ट बनाया जाएगा। बरौनी डेयरी से इस मामले में बात की जा रही है। किसानों को पांच रुपए की दर से गोबर का भुगतान होगा। मक्के के साइलेज की मशीन के लिए बरौनी डेयरी को ऐच्छिक निधि से 25 लाख रुपए की अनुशंसा किये हैं। उनका लक्ष्य है कि किसान प्रति एकड़ कम से कम एक लाख रुपए तक की आमदनी प्राप्त करे। उन्होंने बताया कि मक्के के डंठल से कंप्रेस्ड बायो गैस की तकनीक की सुविधा से भी बेगूसराय को लैस किया जाएगा। इस मामले को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से बात की जा रही है। उन्होंने भारत सरकार की ओर से बहुप्रतीक्षित पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा की भी जानकारी दी। कहा कि अक्टूबर तक जिले की सौ पंचायतों में यह सुविधा प्राप्त हो जाएगी।

गुप्तेश्वर पांडेय लोकप्रियता के आधार पर किसी सीट से चुनाव जीत सकते

पत्रकारों के एक सवाल के वजाब में कहा कि डीजीपी पद से इस्तीफा देने वाले गुप्तेश्वर पांडेय बिहार विधानसभा चुनाव में किसी सीट से चुनाव जीत सकते हैं। वहीं लोजपा के चिराग पासवान की जदयू के साथ तनातनी के सवाल पर कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के सवाल पर कहा कि चुनाव के बाद इस दिशा में पहल की जाएगी। मौके पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बीजेपी नेता कुंदन सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार वीरेश, देवानंद कुशवाहा, सुनील कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें