Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai Assembly Elections 9 Candidates Disqualified 7 Withdraw Nominations
बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों पर 73 उम्मीदवार मैदान में

बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों पर 73 उम्मीदवार मैदान में

संक्षेप: लीड पेज तीन:::::::::पस जांच के दौरान 9 उम्मीदवारों का नाम किया गया था अस्वीकृत सात विधानसभा सीटों के लिए 89 अभ्यर्थियों ने भरा था नामांकन का पर्चा बेगूसराय जिले में कुल 21,40,977 मतदाता 11 लाख 34...

Tue, 21 Oct 2025 08:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले की सात विधानसभा सीटों पर नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद जांच के दौरान 9 उम्मीदवारों के नाम अस्वीकृत किए गए। वहीं 7 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिये। इस प्रकार अब जिले की सातों विधानसभा सीटों पर 73 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं। सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है। ये बातें डीएम तुषार सिंगला ने मंगलवार को कारगिल विजय भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। बेगूसराय जिले में चेरियाबरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय एवं बखरी (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र में चुनाव कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि संवीक्षा के दौरान बछवाड़ा विधान सभा से 3 उम्मीदवार कैलाश सहनी, जयजयराम कुमार एवं बुटन पासवान का नामांकन अस्वीकृत किया गया,।

मटिहानी विधान सभा से 1 उम्मीदवार मौलाना कासिम, बेगूसराय विधान सभा से 3 उम्मीदवार अरविंद यादव, मोहम्मद फिरोज आलम एवं विकास कुमार एवं बखरी विधान सभा से 2 उम्मीदवार पशुपति पासवान एवं उपेन्द्र सदा का नामांकन अस्वीकृत किया गया। इन्होंने नाम लिया वापस वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि तक बछवाड़ा से 1 उम्मीदवार दिलीप कुमार, तेघड़ा से 1 उम्मीदवार ललन कुमर, मटिहानी से दो उम्मीदवार विक्रांत कुमार एवं विजय प्रकाश उर्फ पप्पू कुमार, साहेबपुर कमाल से 1 उम्मीदवार सुबोध कुमार एवं बखरी से 2 उम्मीदवार रामशंकर पासवान एवं उपेंद्र पासवान ने अपना नाम वापस लिया। इस प्रकार कुल 7 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। तीन बार प्रकाशित कराना होगा आपराधिक मामला डीएम ने बताया कि जिन उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले लंबित हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी समाचार पत्रों एवं टेलीविज़न पर तीन बार प्रकाशित करनी होगी। इसके लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। पहला प्रकाशन नाम वापसी की अंतिम तिथि से चार दिनों के भीतर, दूसरा प्रकाशन पांचवें से आठवें दिन के बीच और तीसरा प्रकाशन नौवें दिन से लेकर प्रचार समाप्ति तिथि तक किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। अब तक जिले में ₹249.15 लाख मूल्य की वस्तुएं जब्त अब तक जिले में ₹249.15 लाख मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें ₹131.13 लाख मूल्य की शराब तथा ₹97.27 लाख मूल्य के ड्रग्स शामिल हैं। बेगूसराय जिले में कुल 21,40,977 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 34 हजार 376 पुरुष; 10 लाख 02 हजार 323 महिला तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 4,240 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं। साथ ही जिले में कुल 2537 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम तुषार सिंगला ने जिलावासियों से अपील की कि वे 6 नवंबर को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। किस विधानसभा क्षेत्र में कितने उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्र नामांकन संवीक्षा के दौरान रद्द नामांकन वापसी उम्मीदवारों की संख्या चेरियाबरियारपुर 9 0 0 9 बछवाड़ा 12 3 1 8 तेघड़ा 14 0 1 13 मटिहानी 9 1 2 6 साहेबपुरकमाल 15 0 1 14 बेगूसराय 17 3 0 14 बखरी 13 2 2 9 कुल 89 9 7 73 चुनाव कार्यक्रम मतदान की तिथि 6 नवंबर मतगणना की तिथि 14 नवंबर