Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBeghusarai Vehicle Owners Protest Fitness Certification Order in Patna
आक्रोश: व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस के लिए अब जाना होगा पटना

आक्रोश: व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस के लिए अब जाना होगा पटना

संक्षेप:

बेगूसराय के व्यावसायिक वाहनों का फिटनेस पटना में बनने के आदेश से वाहन मालिक परेशान हैं। परिवहन विभाग ने बेगूसराय में फिटनेस जारी करने पर रोक लगा दी है। मालिकों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है और पूर्व में हुई व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है।

Jan 09, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट, निज संवाददाता। जिले के सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का फिटनेस पटना में बनेगा। भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आदेश से वाहनों की फिटनेस जांच के लिए पटना एटीएस से टैग कर दिया गया है। आदेश के आलोक में बेगूसराय परिवहन कार्यालय से फिटनेस जारी करने पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश से बेगूसराय के व्यवसायिक वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। बेगूसराय जिला ट्र ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष रामनारायण सिंह, उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह, रामइकबाल, रंजीत कुमार, विकास कुमार, मुकुंद कुमार, अमित कुमार ने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव समेत अन्य संबंधित विभाग के मंत्री व अधिकारी को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस आदेश से बेगूसराय के व्यावसायिक वाहन मालिकों को काफी परेशानी हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेगूसराय बस वाहन संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर प्रसाद सिंह समेत अन्य ने भी बेगूसराय में एटीएस कार्यालय खुलने तक पूर्व में जिला परिवहन कार्यालय से होने वाली वाहन जांच व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। बस एवं ट्रक ऑनर संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि बेगूसराय को पटना एटीएस के टैग करने का फैसला बिल्कुल अव्यावहारिक है। इससे वाहन मालिकों को आर्थिक क्षति के साथ साथ मानसिक रूप से परेशानी हो रही है।