
कई चिकित्सकों समेत 281 अतिक्रमणकारियों को नोटिस
पेज 3::::::::24 घंटे के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर पांच से 20 हजार रुपये तक जुर्माना दिसंबर को नगर आयुक्त ने दिया आदेश बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। अतिक्रमण के खिलाफ नगर आयुक्त ने 281 अतिक्रमणकारियों को...
बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। अतिक्रमण के खिलाफ नगर आयुक्त ने 281 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा है। 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गयी है। नोटिस निर्गत होने के बाद चिकित्सक से लेकर बड़े-बड़े व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त ने नोटिस के माध्यम से साफ संदेश दिया है कि अस्थायी अतिक्रमण के मामले में पांच हजार व स्थायी अतिक्रमण के मामले में 20 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है। न्यायालय नगर आयुक्त कार्यालय से 12 दिसंबर को निर्गत पत्र के अनुसार निगम क्षेत्र के 281 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस भेजा गया है।

नगर आयुक्त ने कहा है कि नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर अतिक्रमित भाग को सड़क-सह-नाले पर हटाने का सख्त आदेश है। निर्धारित समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमण हटाने में खर्च होने वाली राशि भी आप से वसूल की जाएगी। पत्र के अनुसार सदर अस्पताल के पीछे कारगिल पार्क रोड में डॉ. मंजू चौधरी समेत आठ, कालीस्थान से डाकबंगला रोड में डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. हेमंत समेत 35, जीडी कॉलेज रोड में 32, काली स्थान से डाकबंगला चौक तक 17, कालीस्थान चौक से बीपी स्कूल चौक 14, तेलिया पोखर के समीप 20, हरहर महादेव चौक से कपस्या चौक तक 44, पटेल चौक से जीडी कॉलेज होते हुए हर हर महादेव चौक तक 40, हर हर महादेव चौक वार्ड-14 व 23 में 51 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


