Beghusarai Introduces CCTV and Sound Systems for Crime Control and Urban Development निगम क्षेत्र में लगाए जाएंगे 317 सीसीटीवी, संचालन के लिए कंट्रोल कार्यालय का काम जोरों पर , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBeghusarai Introduces CCTV and Sound Systems for Crime Control and Urban Development

निगम क्षेत्र में लगाए जाएंगे 317 सीसीटीवी, संचालन के लिए कंट्रोल कार्यालय का काम जोरों पर

बोले बेगूसराय.. में छपी खबर का असर... शहर समेत नगर निगम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ विकास, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की पहल

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 12 March 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
निगम क्षेत्र में लगाए जाएंगे 317 सीसीटीवी, संचालन के लिए कंट्रोल कार्यालय का काम जोरों पर

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर समेत नगर निगम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ विकास, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की पहल जिलेभर के अलावा दूसरे जिले में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इसलिए कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों समेत शहर के 98 ध्वनि विस्तारक यंत्र व 317 सीसीटीवी लगाने का काम शुरू हो गया है। 21 फरवरी को निगम के वार्ड-35 में कैंटीन चौक के समीप डीएम तुषार सिंगला ने सीसीटीवी लगाने का उद्घाटन किया। डीएम ने 31 मार्च तक सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य दिया है। मुख्य पार्षद ने पिंकी देवी कहा कि सीसीटीवी लगाने के लिए अबतक 68 पोल लगाये जा चुके हैं। सीसीटीवी चालू होने के बाद आम लोगों को फायदा होगा। शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। यदि शहर के किसी भी जगह लोग कचरे फेंकेंगे तो वह दृश्य सीसीटीवी में कैद होगा। फुटेज के आधार कचरा फेंकने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई होगी। उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। शहर में आने वाली छात्राओं से लेकर युवती व महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। सड़क जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। सीसीटीवी संचालन के लिए तीन जगह कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। डीएम, एसपी व नगर निगम के कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। खास बात यह कि बेस्ट क्वालिटी के तहत लगाये जा रहे इस सीसीटीवी में साउण्ड भी रिकॉर्ड होगा। शहरी क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को मदद मिलेगी। धार्मिक पर्व दुर्गापूजा, दीपावली, होली आदि में भी विधि-व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को मॉनेटरिंग में सीसीटीवी अधिष्ठापन के बाद इससे मदद मिलेगी। मुख्य पार्षद ने कहा कि तीनों जगह सीसीटीवी कंट्रोल कार्यालय खोल दिया गया है। भवन को अत्याधुनिक रूप देने के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। असल में हिन्दुस्तान अखबार की ओर से बोले बेगूसराय कार्यक्रम के तहत शहर में अपराध नियंत्रण से लेकर अन्य समस्याओं के समाधान के लिए निगम के स्वच्छता कर्मी से लेकर अन्य गणमान्य लोगों ने सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की थी। उसके बाद 18 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार भी बेगूसराय पहुंचे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।