Begusarai News: बरौनी में वैश्य पोद्दार समिति ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: गढ़हरा में सोमवार को बरौनी वैश्य पोद्दार समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. शीला कांत पोद्दार, डॉ. राजकुमार आज़ाद, और अन्य ने किया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा को महत्व दिया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Begusarai News: बरौनी में वैश्य पोद्दार समिति ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी नगर परिषद के बगराहा चौक स्थित अरविन्द पोद्दार के आवासीय प्रांगण में सोमवार को बरौनी वैश्य पोद्दार समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन बरौनी के डॉ रमणीकांत पोद्दार की धर्मपत्नी डॉ. शीला कांत पोद्दार, वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार आज़ाद, जिला अध्यक्ष शंकर पोद्दार एवं बरौनी वैश्य पोद्दार समिति के अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार आज़ाद ने कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पीता है वो उतना दहाड़ता है। इस अवसर पर इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी स्वजातीय मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

मंच संचालन घनश्याम पोद्दार एवं मणिभूषण पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रवेश पोद्दार, गंगेश पोद्दार, सचिव सुधांशु राज पोद्दार, उपसचिव शिवम कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पोद्दार, उपकोषाध्यक्ष चन्दन कुमार पोद्दार सहित संरक्षक, सलाहकार एवं सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: बरौनी में वैश्य पोद्दार समिति ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह