Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBarouni Super Kings Defeat Begusarai Challengers by 67 Runs in BPL Opener
बरौनी सुपर किंग्स की टीम ने बेगूसराय चैलेंजर्स को हराया

बरौनी सुपर किंग्स की टीम ने बेगूसराय चैलेंजर्स को हराया

संक्षेप:

गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को 67 रनों से हराया। बरौनी ने 169 रन बनाए और चैलेंजर्स 102 पर ऑल आउट हो गए। राम को 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। अगला मैच 3 दिसंबर को होगा।

Jan 02, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को 67 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपरकिंग्स ने निर्धारित 19 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से सर्वाधिक रन राहुल रॉबिन ने 25 गेंद पर 46 रन व सुमन ने 29 रन का योगदान दिया। वहीं बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट युवराज और आयुष ने 2-2 विकेट झटके। दूसरी पाली में बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम 16 वे ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 102 रनों पर ऑल आउट हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से सर्वाधिक रन युवराज ने 18 और अभिनव ने सर्वाधिक 17 रन का योगदान दिया। बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राम ने 4 विकेट तथा प्रभात ने 3 विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी करने के लिए राम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से बेगूसराय जिला खेल अधिकारी बिट्टू सिंह, सदर बीडीओ रवि शंकर कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के चेयरमैन सुमित सन्नी, संरक्षक कृष्ण मोहन पप्पू, संयोजक निराला कुमार, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, राजीव कुमार ने दिया। तीन दिसंबर को बलिया ब्लास्टर और बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।