Begusarai News: रेलवे की जमीन पर गंदगी फैला रहे ग्रामीण
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी के न्यू बरौनी स्टेशन के पास ग्रामीणों द्वारा रेलवे की जमीन पर कूड़ा फेंकने से गंदगी फैल गई है। रेलयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सफाई कर्मी दिन-रात सफाई करते हैं। यात्रियों नेRail प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Begusarai News: बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन परिसर के निकट स्टेशन से सटे रेलवे की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा कूड़ा कर्कट फेंक कर गंदगी फैलाई जा रही हैं। इससे स्टेशन आने जाने वाले रेलयात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर तैनात सफाई कर्मियों द्वारा इसे प्रतिदिन साफ तो किया जाता है लेकिन फिर दूसरे दिन स्थिति जस की तस बन जाती है। रेल प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अख्तियार नहीं करने से इस पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। इसका खामियाजा रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस मामले में अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।


