Begusarai News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बरौनी रिफाइनरी में साइकिल रैली
Begusarai News: फोटो नं.12,राष्ट्रीय खेल दिवस पर शारीरिक फिटनेस के लिए साइकिल रैली में शामिल कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश व अन्य।

Begusarai News: देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हुए बरौनी रिफाइनरी में साइकिल रैली निकाली गई। शारीरिक फिटनेस तथा खेल भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बरौनी रिफाइनरी मेंहुए साइक्लोथॉन का शुभारंभ खुद से साइकिल चलाकर कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने किया। कार्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद ने भारत को वर्ष 1928, 1932 तथा 1936 में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में महती भूमिका निभायी थी। उनके जयंती को राष् ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
साइक्लोथॉन के जरिये स्वस्थ जीवन शैली, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा दैनिक जीवन में खेल मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। इस तरह के कार्यक्रम के जरिये बरौनी रिफाइनरी अपने कर्मचारियों को सक्रिय, स्वस्थ और प्रेरित रहने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती रहती है। मौके पर परियोजना एवं कोर गु्रप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा, सीजीएम भास्कर हजारिका, हंसराज गनवीर, राजू मशाहारी समेत अन्य मौजूद थे।


