बरौनी में बंद पड़ी है अधिकतर तिरंगा लाइट

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बरौनी नगर परिषद के कई स्थानों पर तिरंगा लाइटें बंद पड़ी हैं, जो एक वर्ष पूर्व लगाई गई थीं। इन लाइटों ने शाम को इलाके की रौनक बढ़ाई थी, लेकिन मेंटेनेंस की कमी के कारण ज्यादातर लाइटें अब काम नहीं कर रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को प्रकाश की सुविधा नहीं मिल रही है।

बरौनी में बंद पड़ी है अधिकतर तिरंगा लाइट

बरौनी। बरौनी नगर परिषद के राजेन्द्र रोड, फुलवड़िया बाजार समेत दर्जनाधिक जगहों पर बिजली पोलों पर लगी तिरंगा लाइट बंद पड़ी है। लगभग एक वर्ष पूर्व इन लाइटों को लगाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहती था। शाम ढलते ही इस लाइट के जलने से इलाके की रौनक बढ़ जाती थी। स्थानीय लोगों ने इसे एक अच्छी पहल भी माना था लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में ज्यादातर लाइट बंद हो चुकी है। इस वजह से लागत के बावजूद इलाके के लोगों को प्रकाश की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।