बरौनी-गढ़हरा मुख्य रेल सड़क जर्जर, राहगीर परेशान
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी-गढ़हरा मुख्य सड़क पर कई जगहों पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को कठिनाई हो रही है। रेलवे कार्यालय के पास और वाशिंग पिट के पास स्थिति और खराब हो गई है। यूनियन नेताओं ने रेलवे प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की है।

गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे क्षेत्र में बरौनी-गढ़हरा मुख्य सड़क पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को बहुत कठिनाई हो रही है। इस सड़क के एक किनारे रेलवे के बड़े कार्यालय हैं जहां कर्मियों का आवागमन हमेशा रहता है तो दूसरी तरफ वाशिंग पिट और गड्ढा है। खासकर रात्रि के समय लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। यूनियन नेता कृष्णकांत, दिलीप कुमार प्रसाद, जीवानंद मिश्र, विकास चंद्र सिन्हा आदि ने इस सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग रेल प्रशासन से की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


