Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBaro Bazaar Waterlogging Crisis Local Residents Demand Action After Two Decades
मुख्य सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी

मुख्य सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी

संक्षेप:

गढ़हरा (बरौनी) में सीमा विवाद के कारण बारो बाजार की मुख्य सड़क पर वर्षों से अर्ध निर्मित नाला का गंदा पानी बह रहा है। दुर्गा पूजा के बाद समस्या का निदान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब भी स्थिति जस की तस है। स्थानीय लोग आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

Feb 05, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। सीमा विवाद के कारण बारो बाजार के मुख्य सड़क पर अर्ध निर्मित नाला का गंदा पानी वर्षों से बह रहा है। इसका निदान करने वाला कोई नहीं है। करीब दो दशक से ज्यादा दिनों से यह समस्या बना हुआ है। पिछले दिनों दुर्गा पूजा के मौके पर तेघरा प्रखंड के पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक में स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था कि पूजा के बाद इस समस्या का निदान हो जाएगा। लेकिन पूजा होने के करीब तीन महीने बाद भी समस्या बनी हुई है। प्रशासन उदासीन है। इस कारण गढ़हरा और बारो आने जाने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं।

पूर्व मुखिया मो. जफर आलम ने कहा कि कई बार तेघरा प्रखंड के अधिकारियों को सूचित कर समस्या से अवगत कराया है। लेकिन अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। बीते दिनों नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी और नगर परिषद बरौनी के मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने भी इस गंभीर मसले की सुलझाने को लेकर पहल करने की योजना बनाई थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं है। वहीं समाजसेवी प्रमोद सिंह,कृष्णनंदन राय,धर्मेंद्र सिंह, रविन्द्र ठाकुर,संतोष आर्य,मो सरफराज,मो इफ्तेखार अंसारी,मो चांद आदि ने बताया कि जल्द निदान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग आंदोलन करने के मूड में हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;