Begusarai News: रेलयात्रियों को पूछताछ कार्यालय से नहीं मिल रही सुविधा
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी जंक्शन के मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे पूछताछ कार्यालय का फोन लगातार व्यस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिलती और उन्हें समय से पहले स्टेशन पहुंचना पड़ता है। यात्रियों का आरोप है कि कर्मचारी फोन का चोंगा उठाकर रख देते हैं। डीसीआई आमिर साह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने पूछताछ कार्यालय को यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए रेलकर्मी के बजाय निजी संवेदक के हवाले कर दिया है। बावजूद स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे इन्क्वायरी का फोन लगातार व्यस्त होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। सबसे विकट स्थिति दूर दराज के रेलयात्रियों के समक्ष रहती है। ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिलने से उन्हें समय से पूर्व स्टेशन पहुंचने की विवशता बन जाती है। यह सिलसिला लगातार जारी है। यात्रियों का आरोप है कि पूछताछ कार्यालय के कर्मी द्वारा परेशानी से बचने के लिए फोन का चोंगा उठाकर रख दिया जाता है।
इससे फोन लगातार व्यस्त ही बताता है। इस संबंध में डीसीआई आमिर साह ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

