Begusarai News: अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन जारी: एक्टू

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बलिया के सफाई मजदूर संघ ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आन्दोलन में प्रमुख मांगें शामिल थीं नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान वेतन और बकाया भुगतान। दिवाकर प्रसाद ने सरकार से मजदूरों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और 26000 रुपए मासिक वेतन लागू करने की अपील की।

Begusarai News: अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे  दिन जारी: एक्टू

Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद बलिया के सफाई मजदूर संघ सबंध एक्टू के बैनर तले बलिया स्टेशन रोड धर्मशाला से दर्जनों की तादाद में मजदूरों ने बलिया बाजार में जुलूस निकाल कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। माले जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य दिवाकर प्रसाद ने सफाई मजदूरों के आन्दोलन को समर्थन किए और कहा भाजपाई सरकार दैनिक सफाई मजदूरों को नियमितीकरण व सेवा सुरक्षा, ठेकाकरण-आउटसोर्सिंग का खात्मा व समान काम के लिए समान वेतन और एसपी/एमएसीपी का पूर्ण कार्यान्वयन व बकाया भुगतान आदि की मांगो को लेकर आन्दोलन चल रहा है। राज्य व केंद्र की सरकार तत्काल सरकारी कर्मचारी घोषित करे और महंगाई को देखते हुए 26000 हजार रुपए मासिक वेतन लागू करे।

कार्यक्रम में प्रकाश मलिक, संजय मलिक, बलजीत मलिक, सीता देवी, माया देवी, पंकज मलिक, शत्रुघ्न राम, पप्पू राम, बन्धु पासवान मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन जारी: एक्टू