आईआर रिपोर्ट नहीं मिलने पर नाराज हुए मुख्य डाक महाध्यक्ष

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बलिया के लखमिनियां उप डाकघर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां मुख्य डाक महाध्यक्ष एसयू अब्दाली पहुंचे। 19 शाखा डाकघरों की आईआर रिपोर्ट पेश नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यक्रम छोड़ दिया। भगतपुर शाखा ने 2025-26 में 7729 खाते खोलकर बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आईआर रिपोर्ट नहीं मिलने पर नाराज हुए मुख्य डाक महाध्यक्ष

बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखमिनियां उप डाकघर के शाखा डाकघर भगतपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार प्रमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष एसयू अब्दाली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। भगतपुर शाखा डाकघर के पोस्टमास्टर टुनटुन कुमार चौधरी ने उन्हें बुके एवं अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भगतपुर शाखा डाकघर को छोड़ अन्य 19 शाखा डाकघरों की आईआर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मुख्य डाक महाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। बताया गया कि अनुमंडल स्तरीय शाखा डाकघरों की आईआर रिपोर्ट की समीक्षा की जानी थी, लेकिन 19 शाखा डाकघरों की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई।

इससे नाराज होकर वे कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। पोस्टमास्टर टुनटुन कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025-26 में भगतपुर शाखा डाकघर ने 7729 खाते खोलकर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी उपलब्धि को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान माइक व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। जल्दबाजी में उनके स्वागत में दिए गए बुके एवं अंग वस्त्र भी वहीं छूट गए। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी, डाक निरीक्षक अनुज कुमार, अमित कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।