धारदार हथियार से हमला मामले में तीन नामजद
बलिया के मीरअलीपुर गांव में गुरुवार को धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल किया गया। पुलिस ने घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपी शामिल हैं। घायल संतोष कुमार उर्फ सुगो के बयान पर FIR दर्ज की गई। एसपी ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता का आश्वासन दिया।

बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में गुरुवार को धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद किया गया है जबकि तीन अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार उर्फ सुगो के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना के बाद गुरुवार की देर शाम एसपी मनीष मीरअलीपुर गांव पहुंचे और घायल के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
साथ ही, पीड़ित परिवार को हरसंभव कानूनी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर पर बांस लादने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही अमरजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियार (दबिया) से हमला कर दिया। इस हमले में ट्रैक्टर मालिक संतोष सिंह उर्फ सुगो एवं उनके ट्रैक्टर चालक प्रिंस कुमार पासवान घायल हो गए। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


