
बलिया ब्लास्टर्स ने किंग्स इलेवन बेगूसराय को हराया
फोटो नंबर: 12, गांधी स्टेडियम में शनिवार को बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 के मुकाबले में जीत के बाद बलिया ब्लास्टर्स के खिलाड़ी।
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम में शनिवार को बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 के मुकाबले में बलिया ब्लास्टर्स ने किंग्स इलेवन बेगूसराय को 24 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स की टीम ने निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाये। अमित राधे ने 66 गेंदों में नाबाद 100 रनों की नाबाद पारी खेली। वही रौशन ने 32 गेंद में 42 रन का योगदान दिया। किंग्स इलेवन बेगूसराय के ओर से हर्ष ने 3 विकेट झटके। दूसरी पारी में किंग्स इलेवन बेगूसराय की टीम 21 ओवर खेलते हुए 8 विकेट गवाकर 150 रन ही बना पाई।
किंग्स इलेवन बेगूसराय की ओर से राहुल कृष्णा ने 53 और जयंत ने 52 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बलिया ब्लास्टर्स की ओर से ओमकार ने 3 और अन्य गेंदबाजों ने 1- 1 विकेट प्राप्त किये। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमित राधे को मैन ऑफ द पुरस्कार दिया गया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, आशीष कुमार गुप्ता उर्फ निक्कू, मो शकील, निराला कुमार, डॉ सोनू शंकर आदि थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 11 जनवरी का मुकाबला बरौनी सुपरकिंग्स बनाम मटिहानी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




