Begusarai News: संघर्ष की यादों के बीच मना बखरी अनुमंडल का स्थापना दिवस
Begusarai News: प्रभातफेरी में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा... इस अवसर पर प्रभातफेरी, विचार गोष्ठी और जरूरतमंद महिलाओं के बीच धोती-साड़ी वितरण समेत कई कार्यक्रम आ

Begusarai News:
बखरी, निज संवाददाता। बखरी अनुमंडल का स्थापना दिवस रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी, विचार गोष्ठी और जरूरतमंद महिलाओं के बीच धोती-साड़ी वितरण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में अनुमंडल की स्थापना के लिए हुए जनसंघर्ष, क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
प्रभातफेरी में स्कूली बच्चों की भागीदारी
*प्रभातफेरी में शामिल हुए स्कूली बच्चे* स्थापना दिवस पर सुबह अंबेडकर चौक से प्रभातफेरी निकाली गई। इसका नेतृत्व एसडीएम सन्नी कुमार सौरव और एसडीपीओ कुंदन कुमार ने किया। प्रभातफेरी में दून हेरिटेज स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, मध्य विद्यालय बखरी, कन्या मध्य विद्यालय बखरी और उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रभातफेरी मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को अनुमंडल स्थापना दिवस के महत्व से अवगत कराया। मौके पर बीडीओ कुमार मुकेश, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर विजेंद्र चौधरी, बीके राय, अनुमंडल स्थापना अभियान से जुड़े सिद्धेश आर्य, जवाहर राय, अधिवक्ता गौरव कुमार केसरी, कुमार निशांत वर्मा, बीरबल ठाकुर, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, एचएम सुरेंद्र कुमार, स्टेनो मंतोष कुमार, शिक्षक चंद्रजीत यादव, प्रियांशु रघुवंशी और विकास मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
स्थापना संघर्ष पर विचार गोष्ठी
*विचार गोष्ठी में याद किया गया स्थापना का संघर्ष* प्रभातफेरी के बाद अनुमंडल सभागार में एसडीएम सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। गोष्ठी में एसडीपीओ कुंदन कुमार, डीसीएलआर ललित कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र यादव, महिला हेल्प डेस्क की ब्यूटी कुमारी, सिद्धेश आर्य, जवाहर राय, प्रेम किशन मन्नू, नीरज नवीन, राजकिशोर साह उर्फ एसपी, सुरेश चौधरी, अधिवक्ता गौरव कुमार, कुंदन कानू, विनोद राम, संतोष कुमार और पवन सुमन समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। रिपोर्टर:अमित परमार
विकास में जनभागीदारी पर जोर
*विकास में जनभागीदारी जरूरी : एसडीएम* एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि बखरी अनुमंडल का स्थापना दिवस क्षेत्र के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का अवसर है। इसकी स्थापना के पीछे स्थानीय लोगों का संघर्ष और लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। यह दिन उस संघर्ष को याद करने के साथ क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराता है। प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिले तथा विकास कार्यों को गति दी जाए।
शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता
*शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता : एसडीपीओ* एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि अनुमंडल स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि क्षेत्र की एकता, सामाजिक सौहार्द और विकास के संकल्प को मजबूत करने का दिन भी है। प्रभातफेरी में छात्र-छात्राओं की भागीदारी से नई पीढ़ी को अपने क्षेत्र के इतिहास और महत्व को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सद्भाव बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है।
जरूरतमंद महिलाओं के बीच धोती-साड़ी वितरण
*महिलाओं के बीच बांटी गई धोती-साड़ी* स्थापना दिवस के अवसर पर दोपहर में जरूरतमंद महिलाओं के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों के सम्मान का संदेश दिया गया।


