Begusarai News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद हुआ खोया मोबाइल, धारक को सौंपा
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बखरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके मालिक विकास पासवान को सौंप दिया। विकास, पंडारक गांव निवासी राजकुमार दास के पुत्र हैं और वर्तमान में बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में रहते हैं। मोबाइल वापस मिलने पर विकास को राहत मिली। पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी है।

Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता स्थानीय थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उसके मूल धारक को सौंप दिया। बरामद मोबाइल पंडारक थाना क्षेत्र के पंडारक गांव निवासी राजकुमार दास के पुत्र विकास पासवान का है। विकास पासवान वर्तमान में बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में रहता हैं। मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे विकास पासवान को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक को राहत मिली। पुलिस की इस पहल से लोगों में खुशी है।

