
मंत्री बनने के बाद संजय पासवान का गढ़पुरा में गर्मजोशी से स्वागत
क्षेत्र की विकास प्राथमिकता के साथ करना है: मंत्री... उसके बाद प्रखंड की मौजी हरिसिंह पंचायत के अग्निपीड़ित परिवार से मिलने गए। मंत्री के आगमन को लेकर गढ़पुरा के
गढ़पुरा, एक संवाददाता। बखरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार उर्फ संजय पासवान रविवार की शाम बाबा हरिगिरिधाम पहुंचे और पूजा की। उसके बाद प्रखंड की मौजी हरिसिंह पंचायत के अग्निपीड़ित परिवार से मिलने गए। मंत्री के आगमन को लेकर गढ़पुरा के लोग और एनडीए कार्यकर्ता उत्साहित थे। यहां पहुंचते ही सबसे पहले स्वतंत्रता सनानी स्व. बाबू राम नारायण सिंह के छोटे पुत्र भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र प्रसाद सिंह के यहां स्वागत किया गया। उसके बाद बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर समीप उनका स्वागत चंदन तिलक कर भाजपा कार्यकर्ता सुशील सिंघानिया ने किया। वहीं धाम विकास समिति के सचिव लक्ष्मी नारायण मिश्र प्यारे के अलावा हसनपुर चीनी मिल के प्रबंधक अशोक मित्तल, गन्ना विभाग के समस्तीपुर के एडीए धर्मवीर सिंह ने बुके और माला से सम्मानित किया।
इस दौरान मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बखरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भरोसा कर मुझे जीत दिलाई है। क्षेत्र की विकास प्राथमिकता के साथ करना है। वही बाबा हरिगिरिधाम परिसर के विकास में भी पीछे नहीं रहूंगा। मौके पर भाजपा के राम शंकर पासवान, धीरेन्द्र कुमार उर्फ उमेश पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, राम शंकर राय, पंकज अग्रवाल, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मंटून झा, जद यू के श्याम बिहारी ठाकुर, दिलीप राम, राहुल राज आदि उपस्थित थे। गन्ना मंत्री ने जयमंगलागढ़ में की पूजा अर्चना मंझौल, एक संवाददाता। बखरी लोजपा विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने रविवार को जय मंगलागढ़ पहुंच कर माता जय मंगला का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उसके पूर्व एनडीए कार्यकर्ताओं ने गन्ना मंत्री को माला पहनकर भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता राम प्रवेश सहनी, नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह समेत काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर गन्ना मंत्री का स्वागत किया। जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन, उपनिदेशक न्यूटन कुमार, वित्तीय विशेषज्ञ प्रमोद कुमार ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




