Begusarai News: नगर परिषद की योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बखरी के भाजपा नेता नीरज नवीन ने नगर परिषद पर जन उपयोगी योजनाओं में गड़बड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से नगर के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं और अगले साल के चुनाव के लिए उनकी और भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Begusarai News: बखरी। नगर परिषद के विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद नीरज नवीन ने कहा है कि नगर के विभिन्न जनउपयोगी मुद्दों पर वे वर्षों से संघर्ष करते आ रहे है। नगर परिषद में हो रहे सरकारी धन के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, अवैध निर्माण आदि का मुद्दा लगातार उठाते रहे है। ऊपर से अगले वर्ष नगर निकाय का चुनाव भी है, इसी बात से विचलित होकर उनकी छवि व उनके साथ भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है और झूठा प्रचार व भ्रम फैलाया जा रहा है।


