Begusarai News: कविता भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम: सत्यप्रकाश

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर बरौनी रिफाइनरी में कवि सम्मेलन सह कला प्रदर्शनी... इसी कड़ी में 11 जुलाई को बरौनी रिफाइनरी के ऑफिसर क्लब (तरंग) में कवि सम्मेलन व जुबली हॉल में कला प्रदर्श

Begusarai News: कविता भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम: सत्यप्रकाश

Begusarai News: देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवादददाता। स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर बरौनी रिफाइनरी में कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में 11 जुलाई को बरौनी रिफाइनरी के ऑफिसर क्लब (तरंग) में कवि सम्मेलन व जुबली हॉल में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने कहा कि कविता भावनाओं को कलात्मक रूप से व्यक्त करने का माध्यम है। इसके जरिये हम जीवन के विभिन्न पहलू हेतु प्रेरित होते हैं।

कवि सम्मेलन

अशांत भोला, डा. अर्जून सिसोदिया, राणा वीरेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल मिश्र, प्रियंका राय शरीखे कवियों ने अपनी कविता पाठ के जरिये स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुबली हॉल में भव्य कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किय गसा। कला प्रदर्शनी के जरिये पॉट पेटिंग, माई वेस्ट माई वंडर मॉडल प्रतियोगिता सहित रंगोली प्रतियाोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मिट्टी के गमलों पर आकर्षक पेटिंग व चित्रकारी के जरिये स्वच्छ भारत, पर्यावरण तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का महत्व

मोके पर कोर एवं परियोजना ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा समेत कई सीजीएम, जीएम, ऑफिसर एसोसिएशन तथा बीटीएमयू के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में सफल रहा बल्कि सहयोग और रचनात्मकता की भावना को भी मजबूत किया।

सामान्य प्रश्न

यह कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?
यह कार्यक्रम 11 जुलाई को आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।