सखी वार्ता में महिला से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी
बेगूसराय में आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-10 पर सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ने महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाओं पर जानकारी दी, जैसे बेटी बचाओ, पीएम मातृ वंदना योजना आदि। कार्यक्रम में रेड डॉट चैलेन्ज के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना मटिहानी अंतर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्र संख्या-10 (महाजी टोला वार्ड संख्या-8) में शनिवार को सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ने महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं जैसे-बेटी बचओ,बेटी पढ़ाओं, बाल विवाह प्ररितोष अधिनियम 2005, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर क्राईम, चाईल्ड हेल्पलाईन नं.-1098, महिला हेल्प लाईन नं0-181, साइबर क्राइम टोल फ्री नं.-1930 एवं नशा मुक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। केन्द्र प्रशासक ने अपने संबोधन में रेड डॉट चैलेन्ज के बारे में महिलाओं एवं किशोरियो को जागरूक किया गया।
माहवारी के दिनों में साफ -सफाई में रहने के लिए कहा गया। साथ ही सभी प्रतिभागी के हाथों में रेड डॉट का निशान लगाकर रेड डॉट चैलेन्ज जागरूकता अभियान भी किया। मोके पर जिला हब फॉर एम्पावरमेन्ट ऑफ़ वीमेन बेगूसराय के कर्मी राजकुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक वीणा कुमारी, केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


