छात्रों व युवाओं के लिए योजनाओं की दी गई जानकारी

Apr 06, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

वीरपुर प्रखंड के पंचायत भवन जगदर में विशेष काउंसलिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को राज्य सरकार की योजनाओं जैसे बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी देना था। 23 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई योजनाओं के लिए इच्छुक पाए गए।

छात्रों व युवाओं के लिए योजनाओं की दी गई जानकारी

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वीरपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन जगदर में सोमवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के माध्यम से विशेष काउंसलिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान उपस्थित युवाओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और उनसे संबंधित काउंसलिंग प्रदान की गई। यह कार्यक्रम सहायक प्रबंधक (परियोजना एवं लेखा) ऋतुराज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। काउंसलिंग का कार्य डीआरसीसी के कर्मी जयन्त कुमार एवं मो. नौशाद खान द्वारा संपादित किया गया। कार्यक्रम में कुल 23 युवाओं व युवतियों ने भागीदारी की। इनमें से 13 युवा कुशल युवा कार्यक्रम, एक युवा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा 02 युवा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए इच्छुक पाए गए। इसके अतिरिक्त 07 अन्य आगंतुकों ने भी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सहायक प्रबंधक ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी युवाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। ताकि वे उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।