ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायविजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले को मिले छह पदक के कुश्ती प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत तथा दो कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीतने पर जिलेवासियों...

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 25 Sep 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। निज संवाददाता

जिले के खिलाड़ियों के कुश्ती प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत तथा दो कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीतने पर जिलेवासियों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। शुक्रवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल अधिकारी द्वारा इन विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला कुश्ती संघ के सचिव एनआईएस कोच कुंदन ठाकुर ने बताया कि दानापुर में हुई बिहार राज्य अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जिले को 6 पदक प्राप्त हुए। जिले को एक स्वर्ण, तीन रजत तथा दो कांस्य पदक प्राप्त हुए। वहीं, बालिका वर्ग में जूही कुमारी ने दोहरे नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर जिले का नाम रौशन किया। सदर अनुमंडलाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह ने सभी खिलाड़ियों और जिला सचिव कुंदन ठाकुर को सम्मानित किया। पदक पाने वालों भगवानपुर निवासी जूही कुमारी ने फ्री स्टाइल 55 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं पहसारा निवासी राजीव रंजन कुमार ग्रीको रोमन 77 केजी भार वर्ग में रजत पदक, मधुरापुर निवासी निर्मल कुमार 55 केजी में रजत पदक, मधुरापुर निवासी हेमंत कुमार 97 केजी भार वर्ग में रजत पदक, मथुरापुर निवासी कृष्णकांत कुमार 77 केजी में कांस्य पदक और करण कुमार 67 केजी में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में सहभागिता लेकर जिले का नाम रौशन किया है। इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में उनकी तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। जल्द ही यहां राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है उसके लिए कुश्ती मैट की उपलब्धता के लिए प्रयास करूंगा। जिला कुश्ती संघ के सचिव ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों के लिए यहां राज्य स्तरीय आवासीय कुश्ती क्लब प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होने जा रही है। जिसमें पूरे बिहार के खिलाड़ी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। पदक विजेता खिलाड़ियों को कुश्ती संघ के संरक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद राय, डॉ. रंजन चौधरी, डॉ. विक्रांत भास्कर, सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, संदीप कुमार, नंदन कुमार बसंत शर्मा, मणिकांत, राहुल कुमार, दीपक कुमार दीप, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव विजय कुमार ने बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें