
अवैध वसूली व प्रताड़ित करने से आटो व ई-रिक्शा चालकों में उबाल
एसडीएम को दिया आवेदनददाता। आटो व ई-रिक्शा चालक संघ बेगूसराय के प्रतिनिधियों ने बस स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली, मारपीट, गाली ग
मंझौल, एक संवाददाता। आटो व ई-रिक्शा चालक संघ बेगूसराय के प्रतिनिधियों ने बस स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली, मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार आयुक्त परिवहन विभाग पटना के पत्रांक-215 जो 3 जुलाई 1995 में किसी भी गाड़ी के पड़ाव की स्थापना करने का अधिकार परिवहन विभाग बिहार सरकार को है। इसके अलावा किसी भी विभाग को स्टैण्ड स्थापित कर रुपए वसूलने का अधिकार नहीं है। मंझौल बस पड़ाव में ऑटो लगाने पर 16 रुपए लिया जाता है।
इसका आटो व ई-रिक्शा चालक विरोध नहीं करता है लेकिन एसएच-55 मंझौल, पहसारा मोड़, मंझौल-गढ़पुरा मोड़ मंझौल में कोई कहीं से आटो व ई-रिक्शा चालक जाता-आता है तो जबरन गाड़ी रोककर ऑटो चालक से 60 रुपए और ई-रिक्शाचालक से 25 रुपए लिया जाता है जो अवैध है। चालक के द्वारा रुपए देने से मना करने पर गाली-ग्लौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरन रुपए ले लिया जाता है। आटो व ई-रिक्शा चालकों से हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। ताकि, आटो व ई-रिक्शा चालक निर्भीक होकर अपने परिवार का भरण- पोषण कर सकें। आवेदन की प्रतिलिपि जिला परिवहन अधिकारी व मंझौल एसडीपीओ तथा थानाध्यक्ष को भी दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




