बरौनी पीएचसी में औरंगाबाद की महिला ने दिया बच्चे को जन्म
बरौनी जंक्शन पर रेल से यात्रा कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे बरौनी पीएचसी लाया गया, जहां बुधवार की अहले सुबह महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। औरंगाबाद के धीवरा थाना के दुलारे गांव...
बरौनी जंक्शन पर रेल से यात्रा कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे बरौनी पीएचसी लाया गया, जहां बुधवार की अहले सुबह महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। औरंगाबाद के धीवरा थाना के दुलारे गांव निवासी रवीन्द्र कुमार की 25 वर्षीया पत्नी विशाखापत्तनम से ट्रेन से औरंगाबाद जा रही थी। मंगलवार को बरौनी जंक्शन पर ट्रेन रूकने पर महिला प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। तभी बरौनी जंक्शन पर मौजूद बरौनी पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार तथा पीड़ामल फाउडेशन के बीटीओ कृष्ण कुमार पोद्दार महिला को उसके परिजनों के साथ लेकर बरौनी पीएचसी लाये और बरौनी पीएचसी में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि जज्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दो दिन पीएचसी में रखने के बाद महिला को औरंगाबाद भेजने की व्यवस्था की जायेगी। महिला के पति विशाखापत्तनम में नौकरी करते हैं। महिला अपने पति, सास तथा एक परिजन के साथ ट्रेन से अपने घर औरंगाबाद लौट रही थी। पीएचसी प्रभारी के मदद के लिए महिला के परिजनों ने आभार व्यक्त किया है।