दाखिल ख़ारिज के लिए मांगा 10 हजार, ऑडियो वायरल

Mar 08, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

चेरियाबरियारपुर में एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक राजस्व कर्मचारी आवेदक से 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। यह बातचीत दाखिल ख़ारिज के आवेदन को लेकर हुई थी। कर्मचारी ने कहा कि बिना पैसे के आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

दाखिल ख़ारिज के लिए मांगा 10 हजार, ऑडियो वायरल

चेरियाबरियारपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। यह चेरियाबरियारपुर अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ मामला है। इसमें खांजहांपुर के राजस्व कर्मचारी और एक दाखिल ख़ारिज के आवेदक में बातचीत हो रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान अख़बार इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो क्लिप में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि राजस्व कर्मचारी ने आवेदक खुशबू कुमारी के मोबाइल नंबर पर फोन किया और कहा कि दाखिल ख़ारिज करने के लिए आवेदन किए हैं। इसमें बहुत कुछ गड़बड़ी है लेकिन 10 हजार रुपये दीजियेगा तो काम हो जाएगा। ज़ब आवेदक के पति ने कहा कि हम पता करते हैं।

इस पर राजस्व कर्मचारी ने कहा-छोड़ दीजिये, आवेदन रद्द कर देते हैं। कहा कि फिर से ऑनलाइन आवेदन कर दीजिये। पीड़ित आवेदक ने बताया कि तीन मार्च को यह बातचीत हुई है। आरोपित कर्मचारी ने बताया कि वे हड़ताल में हैं। दूसरे लोग फोन किए होंगे। सीओ ने बताया कि सम्बंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। फिलहाल सभी कर्मचारी का डोंगल ब्लॉक है। कहा कि इस दावे की सच्चाई की जांच करायी जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।