Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsArtists of Bal Rangmanch Welcome Film Director Ankur Azad in Bihar
फिल्म निर्देशक अंकुर आजाद का किया स्वागत

फिल्म निर्देशक अंकुर आजाद का किया स्वागत

संक्षेप:

बीहट में बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों ने फिल्म निर्देशक अंकुर आजाद का स्वागत किया। ऋषिकेश कुमार ने बताया कि अंकुर हाल में डीआरजे रिकार्ड के बैनर तले निर्देशक बने हैं। वे नावकोठी...

Sat, 13 Sep 2025 08:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट, निज संवाददाता। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों ने बीहट मध्य विद्यालय स्थित कार्यालय में फिल्म निर्देशक अंकुर आजाद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बाल रंगमंच के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने कहा कि अंकुर आजाद हाल में डीआरजे रिकार्ड के बैनर तले बतौर निर्देशक के रूप में सामने आये हैं। नावकोठी प्रखंड के समसा के रहने वाले अंकुर आजाद ने नवोदय से इंटर करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की। मौके पर नीतीश चौरसिया, विजय कुमार, चंदन कुमार, जिसान अली, विजेन्द्र कुमार, आकाश कुमार, ऋषि, कुणाल, राजेश, निर्णय, मौसम समेत अन्य मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।