Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsAnnual Sports Festival Held at Anglo Indian Public School Samastipur
एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव

एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव

संक्षेप:

साहेबपुरकमाल के समस्तीपुर गांव में एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Dec 05, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के समस्तीपुर गांव स्थित एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय खेल महोत्सव के तहत अलग-अगल खेलों जैसे कब्बडी, दौड़ प्रतियोगिता, सैक रेस, स्कीपिंग, थ्रीड व निडिल आदि में विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को खेल महोत्सव की समाप्ति के बाद भव्य समापन समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेगूसराय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव कृष्णकांत गौतम, कोषाध्यक्ष मजाहिर जकारिया, पूर्व जिला पार्षद शिवजी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा पढाई के साथ साथ खेल बेहद महत्वपूर्ण है। यह मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता ही है। साथ ही टीम भावना भी सीखाता है। अवसर पुरस्कृत होने वाले बच्चों में अभिषेक कुमार, अरमान कुमार, आदर्श भारती, आशीष कुमार, मो. सादिक, प्रियांशु, शांतनु, ओम मौसमी (कप्तान), रिया कुमारी, मोनिका कुमारी, अनन्या सिंह, सांभवी कुमारी, निधि राज, कोमल कुमारी, अंशू कुमारी, चेतना शंकर, दिव्या कुमारी, सौम्या श्री आदि शामिल थे। अवसर पर प्राचार्य पंकज कुमार सिंह व निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर सरपंच मनोज कुमार सिंह, शिक्षक नेता रामाशीष पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार, नागों सिंह, अवधेश सिंह, शिक्षकों में राजेश कुमार साहू, धनंजय सिंह, पारस कुमार, फालुनी, शिल्पी कुमारी आदि मौजूद थी।