9वीं की वार्षिक परीक्षा 18 से

Mar 07, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

भगवानपुर के माध्यमिक स्कूलों में 9वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी। यह परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी और दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विभिन्न विषयों की परीक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षा 24 मार्च को होगी।

9वीं की वार्षिक परीक्षा 18 से

भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक स्कूलों में 9 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 9वीं वर्ग के बच्चों के लिए वार्षिक परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी। यह परीक्षा 23 मार्च तक जारी रहेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। 18 मार्च को प्रथम पाली में मातृभाषा व दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान, 19 मार्च को पहली पाली में गणित व गृह विज्ञान व दूसरी पाली में अंग्रेजी, 20 मार्च को प्रथम पाली में द्वितीय भारतीय भाषा व दूसरी पाली में विज्ञान व संगीत, 23 मार्च को पहली पाली में ऐच्छिक विषय व दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय व्यावसायिक ट्रेड की परीक्षा होगी।

प्रायोगिक परीक्षा 24 मार्च को होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।